मान्यवर कांशीराम की जयंती पर बहुजन चेतना का आह्वान , बहुजन समाज के महान विचारक और सामाजिक न्याय के पुरोधा

nizam ansari 

शोहरतगढ़,– बहुजन समाज के महान विचारक और सामाजिक न्याय के पुरोधा मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती के अवसर पर शोहरतगढ़ विधानसभा के नदवलिया गांव में पीडीए चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  मणेन्द्र मिश्रा ‘मशाल’ ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन दलितों, वंचितों और शोषितों के एकीकरण, उत्थान और विकास के लिए समर्पित कर दिया|  उन्होंने समाज के कमजोर तबके को उनका हक और सम्मान दिलाने के लिए ऐतिहासिक कार्य किया और बहुजन मूवमेंट को सशक्त बनाया।

श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी, मान्यवर कांशीराम के विचारों को आगे बढ़ा रही है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजवादी नेताओं और ग्रामीणों ने कांशीराम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों को नमन किया। इस अवसर पर शोहरतगढ़ समाजवादी पार्टी कैंप कार्यालय पर भी जयंती सादगी और श्रद्धा के साथ मनाई गई।

इस आयोजन में जिला अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ गोपाल फौजी, जोन प्रभारी राकेश दूबे, राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा अजय चौरसिया, जयश्री गुप्ता, अभिनय कुमार, विद्यासागर भारती, मिठाई, विजय प्रकाश, अब्दुल मोबीन, तौलेश्वर भारती, दुःख्खू पासवान, राम संवारे, मुकेश पासवान, राजकपूर भारती, अवधराम भारती, विशाल, राम केतार गुप्ता सहित अनेक गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य बहुजन समाज के उत्थान और उनकी राजनीतिक, सामाजिक तथा आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयासों को और मजबूती प्रदान करना था। वक्ताओं ने इस अवसर पर सामाजिक न्याय और समता के लिए कांशीराम जी के योगदान को याद किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।