सिद्धार्थनगर – डुमरियागंज में गायों के लिए रोटी वाहन सेवा का शुभारम्भ

Niyamtullah khan 

डुमरियागंज नगर पंचायत में गौशाला की गायों के लिए जिले मैं पहली बार रोटी वाहन सेवा का शुभारंभ किया गया ।रोटी वाहन नगर पंचायत के सभी वार्डो का भ्रमण करेगी और लोगों के घरों से बचा कुछ खाना इकट्ठा करके गौशाला में पहुंचाएगी । जानवरों के लिए भोजन काम आएगा जिससे अन्य की बरबादी रोकी जा सकेगी।

देखा जाता है लोगो के घरों का बचा खाना यहां वहां नली इत्यादि में फेका जाता है जो किसी उपयोग में नहीं आता इस सेवा से ऐसे कृत पर लगाम लगे गी और जीव सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा।

डुमरिया गंज नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी सचिन कुमार वरिष्ठ लिपिक हसन ताकीब रिज़वी के अथक प्रयास ने इस सेवा को धरातल पर उतारा क्यों कि पूरे जिले में नगर पंचायत डुमरिया गंज की इकलौती सेवा है जिसने जीवों के प्रति दया भाव जन जन में पहुंचाने में कार्यरत है।

अधिशासी अधिकारी व वरिष्ठ लिपिक ने जनता से अपील की है अपने बचे हुए भोजन को नष्ट न करे इसका सदुपयोग करे।