सिद्धार्थ नगर – आम आदमी पार्टी का डुमरियागंज में बिजली संकट को लेकर हल्ला बोल

प्रांतीय अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ ने चेतावनी देते हुए कहा,
अगर 7 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी गांव-गांव जाकर बिजली जन आंदोलन छेड़ेगी। यह आवाज़ अब पूरे प्रदेश में गूंजेगी।

Nizam Ansari 

डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)।
बिजली कटौती, मनमाने बिल और विभागीय लापरवाही से त्रस्त आम जनता की आवाज़ बुधवार को डुमरियागंज तहसील में गूंज उठी। आम आदमी पार्टी ने प्रांतीय अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ की अगुवाई में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने “बिजली गई, जनता जली!”, “मनमानी बिल वसूली नहीं चलेगी!”, “बिजली नहीं तो बिल नहीं!” जैसे तीखे नारों के साथ विरोध जताया।

प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार विंद्रेश गुप्त को सौंपा गया, जिसमें मांग की गई कि बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगे और फर्जी वसूली पर सख्ती हो।

जनता त्रस्त, सरकार मस्त!

आप नेताओं ने कहा कि भीषण गर्मी में दिन-रात हो रही बिजली कटौती से आमजन त्राहिमाम कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालत बदतर हैं – कहीं 4 घंटे बिजली मिल रही है, तो कहीं 10-12 घंटे की कटौती झेलनी पड़ रही है। इसके बावजूद हजारों रुपए के फर्जी बिजली बिल थमा दिए जा रहे हैं।
यह केवल तकनीकी विफलता नहीं, बल्कि सरकार और बिजली विभाग की संयुक्त लापरवाही और जनता के साथ खुला अन्याय है।

आंदोलन गांव-गांव तक फैलेगा

प्रांतीय अध्यक्ष इं. इमरान लतीफ ने चेतावनी देते हुए कहा,
अगर 7 दिनों के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आम आदमी पार्टी गांव-गांव जाकर बिजली जन आंदोलन छेड़ेगी। यह आवाज़ अब पूरे प्रदेश में गूंजेगी।