असनहरा चौकी क्षेत्र में बवाल: बहन से छेड़खानी का विरोध करने गए भाइयों पर हमला, एक की तीन उंगलियां कटीं पुलिस बल तैनात
📅 Published on: August 18, 2025
Kapilvastupost
सोनहा । असनहरा पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की शाम उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब बहन से छेड़खानी का विरोध करने गए दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। हमले में छोटे भाई की तीन उंगलियां कट गईं। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव का माहौल है।
पीड़िता के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहन चौराहे की ओर जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही साहिल ने उसके साथ छेड़खानी की। युवती ने घर पहुंचकर पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद उसका छोटा भाई आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा, तभी साहिल ने धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में उसकी तीन उंगलियां कट गईं।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा। घटना के बाद हिन्दूवादी संगठन के पदाधिकारी गांव पहुंचे और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए चौकी का घेराव किया। पुलिस ने केस दर्ज कर दो लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।
प्रतीकात्मक फोटो


