📅 Published on: August 24, 2025
दीपू उसका बाजार सिद्धार्थनगर।
स्थानीय कस्बा अन्तर्गत स्थित शिक्षण संस्था किसान इण्टर कॉलेज के प्रबंध समिति का चुनाव शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक गवर्नमेंट इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य दया शंकर यादव की देखरेख में सकुशल सम्पन्न हुआ।
कॉलेज के प्रबुद्ध सदस्यों ने एक बार पुनः अपना विश्वास जताते हुए सूझबूझ का परिचय दिया।प्रबंध समिति के सदस्यों ने पुराने प्रबन्धक कमलेश चन्द्र पाण्डेय को ही पुनः सर्वसम्मति से निर्विरोध कॉलेज का प्रबन्धक चुना।
चुनाव प्रक्रिया में सहभागिता हेतु उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रस्ताव मिलते ही कॉलेज के निवर्तमान होरहे प्रबन्धक के प्रति विश्वास जताते हुए ध्वनिमत से प्रबन्धक स्वीकार किया।
इस मौके पर प्रबन्धक के चुनाव के बाद शिक्षा समिति के सदस्यों ने हरिशंकर दुबे को अध्यक्ष ,राजेंद्र प्रसाद मिश्र को उपाध्यक्ष, करुणाकर पाण्डेय को मंत्री/सचिव और आनंद प्रकाश पाठक उप मंत्री भी चुना।कॉलेज के प्रबंध समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारियो के चुने जाने पर प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त, मनोज शर्मा, कृष्ण कुमार पाठक ,डॉ सतेंद्र मिश्र ,सर्वेश उपाध्याय ,रामायन मिश्र,अनिल मिश्र,वीरेंद्र पाण्डेय,राम उजागिर पाण्डेय प्रमोद पाण्डेय,राज कुमार शुक्ल, अनिल चौबे,शैलेश दुबे,रामकेश गौतम आदि लोगो ने बधाई दिया है।