📅 Published on: September 6, 2025
Kapilvastupost
शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के भूगोल विभाग के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों ने शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया गया।
कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भूगोल विभाग के गुरुश्रेष्ठ और प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने की। इसका निर्देशन शिक्षक इंद्रदेव वर्मा ने किया।
अपने अध्यक्षीय भाषण में प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार सिंह ने गुरु-शिष्य परंपरा पर एक प्रेरणादायक व्याख्यान दिया। उन्होंने वर्तमान समय में इस परंपरा के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कॉलेज के कई शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे, जिनमें डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मेजर मुकेश कुमार, डॉ. विनोद कुमार सिंह, डॉ. उमाशंकर प्रसाद यादव, राजू प्रजापति, रत्नेश कुमार सोनी, प्रो. सुशील कुमार, डॉ. अखिलेश शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, रमेश कुमार, और जयराम शामिल थे।
छात्रों में आयुषी, निकिता, और तुलसी के साथ विभाग के शमसीरुल इस्लाम और सुरेंद्र कुमार विनोद कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।