जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बढ़नी में किया पैदल गश्त, त्योहारों और नेपाल की स्थिति के मद्देनजर शांति व्यवस्था का लिया जायजा

Parmatma upadhya 
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. और पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने मंगलवार को आगामी त्योहारों, विशेषकर नवरात्रि, दुर्गा पूजा और दशहरा, को देखते हुए नगर पंचायत क्षेत्र बढ़नी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नेपाल राष्ट्र में चल रहे आंदोलन और हिंसा को देखते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना ढेबरुआ पुलिस और पीएसी टीम के साथ पैदल गश्त (रुट मार्च) किया।

अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ भी इस पैदल गश्त में शामिल थे। अधिकारियों ने बाजार में घूमकर आम जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान, उन्होंने त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आगामी त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में मनाए जाएं और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।