📅 Published on: September 23, 2025
गुरु जी की कलम से
बढ़नी, सिद्धार्थनगरः
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर जनपद के बढ़नी क्षेत्र के होनहार युवा डॉ. जीशान हफीज ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में डॉक्टरी के लिए अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (एफएमजीई) में सफलता हासिल कर बढ़नी क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
उनकी इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार में, बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह परीक्षा उन छात्रों को देनी होती है जिन्होंने विदेश से चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की हो, और इसे पास करने के बाद ही उन्हें भारत में प्रैक्टिस करने की अनुमति मिलती है।
डॉ. जीशान हफीज का परिवार पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में जाना-माना नाम है। उनके दादा डॉ. सफीरुद्दीन खान, पिता डॉ. हफीजुर्रहमान और चाचा डॉ. हबीब खान लंबे समय से बढ़नी कस्बे में अपनी बेहतरीन चिकित्सा सेवाओं के लिए जाने
जाते हैं। उनके पिता डॉ. हफीजुर्रहमान तो रूबी हेल्थ केयर के नाम से क्षेत्रवासियों को लगातार स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहे है। अब बेटे की इस सफलता से एक बार फिर क्षेत्रवासियों में बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की उम्मीद की आशजाग उठी है।
डॉ. जीशान हफीज की इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के अकील अहमद उर्फ मुन्नु, डॉ. हबीब, चाचा डॉ. रजिया हबीब चाची, सोनू खान, डॉ.हफिजुरहमान पिता डाक्टर सफीरुद्धीन दादा, निजाम अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, इजहार अहमद, विंध्याचल शुक्ल, चंदी प्रसाद शुक्ल, मोहम्मद आलम, एजाज अहमद, सलमान हिन्दी, मुस्ताक प्रधान, आदिने प्रसनन्ता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनकी यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और आने वाले समय में क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाएगी।