📅 Published on: September 23, 2025
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। खेसरहा पुलिस और सर्विलांस टीम ने मिलकर एक वृद्ध की निर्मम हत्या का खुलासा किया है। यह हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि मृतक की बेटी और दामाद ने ही संपत्ति विवाद के चलते की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए जूते और पत्थर भी बरामद कर लिए हैं।
क्या था पूरा मामला?
दिनांक 19/20 सितंबर 2025 की रात में थाना खेसरहा के गांव गेंगटा के पास खेत में शिवपूजन लोधी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। शिवपूजन खेत में बनी मचान पर रहकर अपनी सब्जी की फसल की रखवाली करते थे। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फॉरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए। मृतक की बेटी कविता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने इस सनसनीखेज वारदात के खुलासे के लिए एक विशेष टीम का गठन किया, जिसमें सर्विलांस सेल और खेसरहा थाने की पुलिस शामिल थी। टीम ने वैज्ञानिक और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।
ऐसे हुआ खुलासा
जांच के दौरान, पुलिस ने मृतक की बेटी कविता और दामाद मनोज से पूछताछ की। शुरुआत में दोनों ने खुद को निर्दोष बताया, लेकिन जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि शिवपूजन अपनी संपत्ति बेटी और दामाद को नहीं देना चाहते थे। वे अपने गांव का मकान और जमीन बेचना चाहते थे और एक दूसरी महिला से शादी करने की भी तैयारी में थे। 19 सितंबर को रात करीब 9 बजे कविता और मनोज शिवपूजन से मिलने उनके खेत पर गए। उन्होंने शिवपूजन को जमीन न बेचने और दूसरी शादी न करने के लिए समझाया। इस बात को लेकर तीनों के बीच कहासुनी हो गई।
शिवपूजन ने गुस्से में आकर बेटी और दामाद को डांटकर भगा दिया।
इसी बात से नाराज़ होकर मनोज और कविता ने शिवपूजन की हत्या करने का फैसला किया। ताकि उनकी मौत के बाद सारी संपत्ति की वारिस कविता बन जाए और वे उसका उपयोग कर सकें।
गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी
पुलिस ने दोनों आरोपी मनोज पुत्र ब्रम्हा और कविता पत्नी मनोज को 23 सितंबर 2025 को कुड़जा गांव से गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया जूता और पत्थर भी बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम:
थानाध्यक्ष खेसरहा अनुप कुमार मिश्र प्रभारी सर्विलांस हरेन्द्र चौहान उप निरीक्षक राघवेंद्र प्रताप यादव (थाना खेसरहा)
मु0आ0 जनार्दन, विवेक, का0 पुष्पेन्द्र, अभिनन्दन, संजीव गोयल (सर्विलांस टीम)
हे0का0 धर्मेंद्र कुमार, का0 चंदन सिंह, म0का0 ज्योति तिवारी (थाना खेसरहा)