📅 Published on: September 23, 2025
Kapilvastupost
बढ़नी, सिद्धार्थनगर: बढ़नी के होनहार युवा डॉ. जीशान हफीज ने विदेश से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारत में डॉक्टरी के लिए अनिवार्य विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
FMGE परीक्षा उन मेडिकल छात्रों के लिए अनिवार्य होती है जो विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं और भारत में प्रैक्टिस करना चाहते हैं। डॉ. जीशान की इस सफलता से एक बार फिर से क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की उम्मीदें जाग उठी हैं।
डॉ. जीशान का परिवार पहले से ही चिकित्सा के क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। उनके दादा डॉ. सफीरुद्दीन खान, पिता डॉ. हफीजुर्रहमान, और चाचा डॉ. हबीब खान लंबे समय से बढ़नी में लोगों को अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। उनके पिता डॉ. हफीजुर्रहमान, जो रूबी हेल्थ केयर के नाम से क्लीनिक चलाते हैं, क्षेत्रवासियों को लगातार स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करा रहे हैं।
इस सफलता पर अकील अहमद उर्फ मुन्नू, डॉ. हबीब, डॉ. रजिया हबीब, सोनू खान, निजाम अहमद, मोहम्मद इब्राहिम, इजहार अहमद, विंध्याचल शुक्ल, चंदी प्रसाद शुक्ल, मोहम्मद आलम, एजाज अहमद, सलमान हिन्दी, मुस्ताक प्रधान जैसे कई गणमान्य लोगों ने डॉ. जीशान को बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का मानना है कि उनकी यह सफलता दूसरे युवाओं को भी प्रेरित करेगी और आने वाले समय में क्षेत्र को चिकित्सा के क्षेत्र में और भी मजबूत बनाएगी।