​सपा नेता आज़म खान की रिहाई पर बढ़नी में जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

Kapilvastupost

​बढ़नी, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान को दो साल बाद जेल से जमानत मिलने पर, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इसी क्रम में, कस्बा बढ़नी में अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील शाह ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मिठाई बांटी और जश्न मनाया।

​इस अवसर पर, शकील शाह ने कहा कि “सत्य परेशान हो सकता है, लेकिन पराजित नहीं”। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने राजनीतिक दुर्भावना के चलते आजम खान पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें लगभग दो साल तक जेल में रखा। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर उनका पूरा भरोसा है और आज न्यायालय के फैसले से यह साबित भी हो गया है। शकील शाह ने कहा कि जब भी अदालत से जमानत मिलती थी, प्रशासन उन पर दूसरा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल में ही रखता था, जो पूरी तरह से ज्यादती थी।

​आजम खान की रिहाई को न्याय की जीत बताते हुए, शकील शाह ने कहा कि प्रदेश की जनता ने यह सब देखा है। इस खुशी के मौके पर अल्पसंख्यक सभा के पूर्व अध्यक्ष मोहम्मद इब्राहिम, मसूद अहमद, वसीम खान, सभासद अख्तर, श्यामदेव यादव, इफ्तेखार खां, राफिया खातून, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद वसीम शाह, दशरथ, खालिद, शाहिद, सलीम, मिथुन और नसीम दुध्वनिया सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।