​सिद्धार्थनगर: 15 वर्षीय किशोरी का शव पोखरे में मिला, हत्या की आशंका से हड़कंप

गुरु जी की कलम से

शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ तहसील के कठेला समय माता थाना क्षेत्र के खैरा गांव में सोमवार से लापता 15 वर्षीय किशोरी आंचल पुत्री चंद्रशेखर का शव मंगलवार को गांव के पोखरे में मिलने से हड़कंप मच गया। इस घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

रात भर तलाश के बाद मिला शव

​जानकारी के अनुसार, आंचल सोमवार दोपहर से अपने घर से लापता थी। परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश के लिए पूरी रात तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वह नहीं मिली। मंगलवार की सुबह जब गांव के पोखरे में उसका शव मिला, तो इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

​कठेला समय माता थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फील्ड यूनिट की मदद से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। किशोरी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है, इसका सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

नेट इमेजेस