​सिद्धार्थनगर में जनप्रतिनिधियों ने 7915 छात्रों में हुआ छात्र वृत्ति प्रमाण-पत्र वितरण

Kapilvastupost

​जनपद सिद्धार्थनगर में यह कार्यक्रम सभी तहसीलों में माननीय जनप्रतिनिधियों और मुख्य विकास अधिकारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। जिले के 7,915 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और धनराशि उनके आधार लिंक खातों में भेजी गई।

जनपद स्तर पर मुख्य कार्यक्रम राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, तेतरी बाजार, नौगढ़ में आयोजित हुआ, जहाँ माननीय सांसद डुमरियागंज श्री जगदम्बिका पाल और मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

अन्य तहसीलों में कार्यक्रम स्थल और मुख्य अतिथि:

बांसी: राजकीय इण्टर कॉलेज, पचमोहनी बांसी में माननीय विधायक बांसी जयप्रताप सिंह

शोहरतगढ़: शिवपति इण्टर कॉलेज, शोहरतगढ़ में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शोहरतगढ़  अमित यादव और माननीय चेयरमैन नगर पंचायत शोहरतगढ़ श्रीमती उमा अग्रवाल

इटवा: माता प्रसाद जयसवाल इण्टर कॉलेज, इटवा में माननीय विधायक इटवा माता प्रसाद पाण्डेय

डुमरियागंज: राजकीय इण्टर कॉलेज परसा जमाल, डुमरियागंज में अभिषेक कुमार, प्राचार्य राजकीय परसा जमाल इण्टर कॉलेज