खुनुवा सीमा पर टूरिस्ट बस से 14 किलो गांजा बरामद, केरल के दो यात्री हिरासत में

गुरु जी की कलम से

सिद्धार्थनगर/शोहतरगढ़। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित खुनुवा सीमा चौकी पर कस्टम विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए टूरिस्ट बस से 14 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। इस मामले में केरल के दो यात्रियों को हिरासत में लिया गया है।

​यह बस नेपाल की राजधानी काठमांडू से नई दिल्ली जा रही थी। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत खुनुवा पुलिस चौकी से आगे कस्टम विभाग के चेकपोस्ट पर नेपाल नंबर प्लेट वाली इस बस को तलाशी के लिए रोका गया।

​डिग्गी में स्टॉप वॉटर हीटर के गत्ते में छिपाया गया था गांजा

​कस्टम विभाग के अधिकारियों ने जब बस की डिग्गी (सामान रखने की जगह) की तलाशी ली, तो उन्हें स्टॉप वॉटर हीटर के गत्ते में छिपाकर रखा गया गांजा मिला। इसका कुल वजन 14 किलो था।

​यात्रियों से पूछताछ और निशानदेही के आधार पर कस्टम विभाग ने केरल निवासी दो व्यक्तियों को पकड़ा है। हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद एहतेशाम पुत्र मोईउद्दीन और मोहम्मद राशिद पुत्र नौशाद के रूप में हुई है। कस्टम विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

​खुनुवा सीमा पर एसएसबी (SSB) और पुलिस चौकी के जवानों की तैनाती के अलावा कस्टम विभाग का भी चेकपोस्ट है, जहां लगातार सीमा पार करने वाले वाहनों की जांच की जाती है। कस्टम विभाग की यह कार्रवाई भारत-नेपाल सरहद पर हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता है।

प्रतीकात्मक फोटो