मन्नीजोत चौराहे पर दर्दनाक सड़क हादसा: डीसीएम की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

Niyamtullah khan 

सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें डीसीएम की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान रामचरन विश्वकर्मा (65) निवासी मगरावं, थाना त्रिलोकपुर के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह किसी कार्य से मन्नीजोत चौराहे पर पहुँचे थे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम (नंबर UP 47 T 0024) ने उन्हें कुचल दिया।

हादसे में रामचरन विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना पर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वाहन को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।