📅 Published on: December 14, 2025
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। सी एच सी इटवा में अधीक्षक डॉ. संदीप कुमार द्विवेदी ने साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में टीकाकरण उत्सव, गर्भवती महिलाओं की जांच, UVIN पोर्टल अपडेट, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी और टीबी अभियान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
डॉ. द्विवेदी ने निर्देश दिए कि 1 दिसंबर तक चल रहे टीकाकरण उत्सव में टीका लेने से इंकार करने वाले परिवारों के घर BRT व सुपरवाइजर द्वारा भ्रमण कर टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक गर्भवती महिला की ANC वार्षिक जांच अनिवार्य हो, जिसमें नई गर्भवती का पंजीकरण, TD के साथ HIV व सिफलिस जांच शामिल हो। UVIN पोर्टल पर सभी टीकों की तत्काल एंट्री की जाए। आयुष्मान कार्ड सभी लाभार्थियों के लिए बनवाए जाएं, आभा आईडी शत-प्रतिशत तैयार हो और टीबी अभियान में 1000 आबादी पर 30 expectoration (इसफुटम) संग्रह का लक्ष्य पूरा किया जाए।
बैठक में बीपीएम अनिल कुमार यादव, एआरओ ओम प्रकाश त्रिपाठी, दिनेश कुमार श्रीवास्तव, शिवानंद तिवारी (बीएमसी यूनिसेफ), एफएम मोहम्मद शाह आलम, मनीष पांडे, दुर्गेश कुमार अग्रवाल, मंजू सिंह, रीना तिवाठी, सुभावती देवी, अंतिमा रानी, प्रियंका वर्मा, रजनी पाल, अनीता रानी, शशिकला देवी, रेनू गौतम, अनुपमा दुबे, आरती चौधरी, नीलम वर्मा, रत्ना पांडे, रोजी यादव, गीता यादव आदि उपस्थित रहे।