📅 Published on: December 21, 2025
Nizam Ansari
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर): नगर पंचायत शोहरतगढ़ स्थित रेलवे स्टेशन के सामने वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम में शनिवार को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में ‘विधायक खेल स्पर्धा’ का शानदार शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा ने किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों में भारी उत्साह देखने को मिला।
दौड़ प्रतियोगिता: सिमरन और रागिनी ने लहराया परचम
जूनियर बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में छात्राओं ने अपनी रफ्तार से सभी को प्रभावित किया।
100 मीटर दौड़: सिमरन शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि नंदिनी दूसरे स्थान पर रहीं।
200 मीटर दौड़: रागिनी ने स्वर्ण (प्रथम स्थान) पर कब्जा जमाया और नजमा ने रजत (द्वितीय स्थान) हासिल किया।
बालक वर्ग (100 मीटर): सुलेमान ने पहला और काशिफ ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।
टीम खेल: कबड्डी और वॉलीबॉल के रोचक मुकाबले
मैदानी खेलों में भी कड़ी टक्कर देखने को मिली, जहाँ विभिन्न विद्यालयों की टीमों ने जीत के लिए पसीना बहाया।
कबड्डी (बालिका वर्ग): कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, परसिया की टीम विजेता (प्रथम) रही। बढ़नी की टीम ने उपविजेता (द्वितीय) का खिताब जीता।
वॉलीबॉल (जूनियर बालिका): गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज, बढ़नी ने प्रथम स्थान हासिल किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, शोहरतगढ़ दूसरे स्थान पर रही।
मेडल और शील्ड पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे।
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि विधायक विनय वर्मा ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विधायक ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह युवाओं में अनुशासन और टीम भावना भी पैदा करते हैं।
इस अवसर पर खेल आयोजन को सफल बनाने के लिए तहसील और ब्लॉक स्तर के तमाम अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से विवेकानंद मिश्रा, प्रधानाचार्य विक्रम प्रसाद यादव, शिक्षक नेता रामबेलास यादव, मकबूल खान ,राम प्रताप
तहसीलदार प्रकाश सिंह यादव
BDO चंद्रभूषण तिवारी ,खंड शिक्षा अधिकारी (ABEO): अरुण कुमार ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी दीपक कुमार गुप्ता वो रत्नेश सोनी आदि उपस्थित रहे।