📅 Published on: December 22, 2025
Kapilvastupost
बांसी (सिद्धार्थनगर): समाजवादी पार्टी नगर कार्यालय बांसी पर रविवार को आगामी चुनाव और मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मतदाता सूचियों को दुरुस्त करने और नए नाम जोड़ने की प्रगति की समीक्षा की गई।
लापरवाही से हो सकता है बड़ा नुकसान : इदरीश पटवारी
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने जोर देकर कहा, “समय बहुत कम है, इसलिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी तरह जागरूक होकर घर-घर जाएं और पात्र लोगों के फॉर्म भरवाना सुनिश्चित करें।
बैठक के मुख्य बिंदु:
* नए नाम जोड़ना: जो युवा वयस्क हो चुके हैं, उनके नाम प्राथमिकता के आधार पर सूची में शामिल करने पर चर्चा हुई।
* सूची का शुद्धिकरण: बैठक में उन लोगों के नाम हटाने के निर्देश दिए गए जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो दूसरी जगहों पर शिफ्ट हो चुके हैं।
* प्रगति रिपोर्ट: अब तक कितने फॉर्म भरे गए, इसकी वार्ड वार समीक्षा की गई।
बैठक में इनकी रही मौजूदगी
इस अवसर पर मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष कपिल देव, सभासद अरुण गुप्ता, साकिर अली, बुधिराम प्रजापति, सभासद ध्रुव चंद्र, मोहम्मद मुजीब, महताब आलम, अयूब खान, मोहम्मद कैफ, अज़हर खान, राधेश्याम जयसवाल, फैसल पठान, मैनुद्दीन, अनिल माझी और सुधीर मौर्य सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।