सिद्धार्थ नगर – दो दिवसीय विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित (स्टेम) का प्रशिक्षण संम्पन्न

Nizam Ansari 

जनपद सिद्धार्थनगर जिला बेसिक शिक्षा विभाग, कॉपर सर्जिकल एवं स्माइल फाउंडेशन के सहयोग से स्थापित स्टेम लैब के संचालन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण किया गया।

जनपद सिद्धार्थनगर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में विज्ञान तकनीकी अभियांत्रिकी गणित प्रयोगशाला की स्थापना स्माइल फाउंडेशन ने बेसिक शिक्षा विभाग, सिद्धार्थनगर और कॉपर सर्जिकल के सहयोग से किया। जिसके संदर्भ में एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन एवं वार्डन, गणित एवं विज्ञान की अध्यपिकाओ को प्रशिक्षित किया गया।

इस अवसर पर सुरेन्द्र श्रीवास्तव जिला बालिका शिक्षा समन्वयक, एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स पर्सन अंशुमान सिंह, अपूर्व श्रीवास्तव के साथ सीनियर मैनेजर श्रीमति अशिमा श्रीवास्तव एवं स्माइल फाउंडेशन सिद्धार्थनगर की टीम उपस्थित रही।

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हैं कि स्टेम को प्रयोगात्मक रूप से धरातल पर उतारने के लिए सभी की क्षमता को विकसित कर सहयोग प्रदान करते हुए क्रियान्वित करना है। स्टेम लैब को धरातल पर संचालित होने से बच्चो को वर्तमान परिवेश में आत्म निर्भर एवं प्रतियोगिता प्रतिस्पर्धा के लिए वरदान साबित होगा।

साथ ही साथ इस प्रशिक्षण में स्टेम आधारित पुस्तिका में संकलित किए गए प्रयोगों को जो आसानी से अपने ग्रामीण परिवेश में मिल सकते हैं उनके प्रयोगों और सिद्धांतों के बारे में बताया गया।