📅 Published on: January 17, 2026
Kapilvastupost
आज सुबह लगभग नौ बजे बढ़नी शोहरतगढ़ मार्ग एन एच 730 पर मदरहिया गांव के निकट सुबह-सुबह एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है जहाँ दो स्कूली बसों के बीच जोरदार आमने-सामने की भिड़ंत हो गई है।
सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दर्जन भर से अधिक बच्चे घायल हो गए हैं।
* हादसा: दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर।
* घायल: करीब 12-15 बच्चे चोटिल, कुछ की हालत गंभीर।
* मौके पर स्थिति: चीख-पुकार के बीच स्थानीय लोगों ने शुरू किया बचाव कार्य।
* प्रशासन: पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियाँ मौके पर रवाना।