शोहरतगढ़: 6 महीने से मानदेय को तरस रहे रोजगार सेवक, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दी आंदोलन की चेतावनी

गुरु जी की कलम से
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): विकास खण्ड शोहरतगढ़ के रोजगार सेवकों का धैर्य अब जवाब देने लगा है। पिछले छह महीनों से मानदेय न मिलने से नाराज शोहरतगढ़: 6 महीने से मानदेय को तरस रहे रोजगार सेवक, मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दी आंदोलन की चेतावनीरोजगार सेवकों ने ब्लॉक मुख्यालय पर एकत्रित होकर अपनी आवाज बुलंद की और मुख्यमंत्री को संबोधित एक मांग पत्र सौंपकर बकाया भुगतान की गुहार लगाई है।
आर्थिक संकट से जूझ रहे परिवार
मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के अंतर्गत दिन-रात सेवा देने वाले इन कर्मियों का कहना है कि वेतन न मिलने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। परिवार का भरण-पोषण करना अब उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूवे ने कहा कि रोजगार सेवक न केवल मनरेगा, बल्कि अन्य सरकारी योजनाओं में भी पूरी निष्ठा से योगदान दे रहे हैं, इसके बावजूद उनके साथ यह अन्याय हो रहा है।
31 मार्च तक का अल्टीमेटम
रोजगार सेवकों ने प्रशासन को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 31 मार्च 2026 तक उनके पिछले सभी बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि इसके बाद उत्पन्न होने वाली किसी भी स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष विजय दूवे के साथ महामंत्री वीरेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष राजदेव, योगेंद्र कुमार, बाबूलाल, सुभाष, अमर सहाय उपाध्याय, सुनील गुप्ता, संतोष कुमार चौधरी, रंजीत गोस्वामी, दीनदयाल, दिनेश कुमार चौधरी, राजाराम, रामपाल चौधरी, संजय, अनीता चौहान, पार्वती देवी, मीरा देवी, चंद्रावती, रामरक्षा, शिवनारायण साहनी, मोहम्मद शमीम, रवि शंकर, अमित दूवे और राम लखन सहित भारी संख्या में रोजगार सेवक उपस्थित रहे।