प्रकृति की गोद में ‘शाही एहसास’: सिद्धार्थनगर के बीचों-बीच खुला भव्य ‘सी.पी. मैरिज लॉन’, सात सितारा सुविधाओं से लैश
📅 Published on: April 1, 2026
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर: क्या आप अपनी शादी या मांगलिक उत्सव को किसी फिल्मी सेट जैसा भव्य और यादगार बनाना चाहते हैं? जनपद के हृदय स्थल पर अब एक ऐसा स्थान उभर कर आया है, जो न केवल आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा, बल्कि प्रकृति के करीब होने का एक अनूठा अहसास भी कराएगा। हम बात कर रहे हैं ‘सी.पी. मैरिज लॉन’ की, जो अपनी भव्यता और बेमिसाल व्यवस्थाओं के कारण जिले का गौरव बन चुका है।
5 एकड़ का विशाल परिसर: जहाँ प्रकृति खुद स्वागत करती है
आबादी के शोर-शराबे से दूर, शांति और सुकून के माहौल में फैला यह लॉन लगभग 5 एकड़ के विशाल क्षेत्र में विस्तृत है। यहाँ कदम रखते ही रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और घने पेड़ों की हरियाली आपका मन मोह लेती है। लॉन को बिल्कुल प्राकृतिक तरीके से सजाया गया है, जिससे आपकी तस्वीरों और वीडियो में किसी महंगे हिल स्टेशन जैसा बैकग्राउंड मिलता है।
कम बजट में सात सितारा सुविधाएं: घर जैसा आराम, महल जैसी शान
सी.पी. मैरिज लॉन में रुकने की व्यवस्था किसी लग्जरी होटल से कम नहीं है:
शाही कमरे: वर और वधु पक्ष के लिए 8 शानदार किंग साइज रूम तैयार किए गए हैं।
अत्याधुनिक सुविधाएं: सभी कमरे AC से लैस हैं, जिनमें मोटे और आरामदायक गद्दे, प्राइवेट अलमारी और अटैच मॉडर्न लैट्रिन-बाथरूम की सुविधा उपलब्ध है।
पार्किंग की टेंशन खत्म: यहाँ सैकड़ों चार पहिया वाहनों के लिए सुरक्षित और विशाल पार्किंग क्षेत्र है।
हमारा उद्देश्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि खुशियों का एक सुखद अनुभव प्रदान करना है — डॉ. चंद्रेश उपाध्याय
जिले के सुप्रसिद्ध चिकित्सक और सी.पी. मैरिज लॉन के स्वामी डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने अपनी इस भव्य पहल के बारे में अपने विचार साझा करते हुए कहा हमने सी.पी. मैरिज लॉन को केवल एक व्यावसायिक स्थल के रूप में नहीं, बल्कि ‘प्रकृति और आधुनिकता के संगम’ के रूप में तैयार किया है।
चारों तरफ हरियाली और शुद्ध वातावरण मानसिक सुकून देता है, जो आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत जरूरी है। हमारा प्रयास है कि यहाँ आने वाला हर मेहमान एक ‘शाही अहसास’ लेकर जाए और आयोजकों को खान-पान से लेकर रहने तक की कोई चिंता न रहे। हम जनपदवासियों को उनके हर छोटे-बड़े उत्सव के लिए एक सुरक्षित, सुंदर और सुविधायुक्त मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
जयमाल का भव्य अहसास और विशाल डाइनिंग एरिया
शादी का सबसे खास पल ‘जयमाल’ होता है। यहाँ का जयमाल स्थल इतना विशाल है कि एक साथ 500 से अधिक लोग बैठकर पूरे समारोह का आनंद उठा सकते हैं। वहीं, भोजन के आनंद को बढ़ाने के लिए 5,000 वर्ग फुट का विशाल डाइनिंग एरिया बनाया गया है। मध्यम और आकर्षक रोशनी के बीच अपने दोस्तों के साथ टहलते हुए लजीज व्यंजनों का स्वाद लेना अपने आप में एक अलग अनुभव है।
हर उत्सव के लिए परफेक्ट: 2000 लोगों की क्षमता
चाहे वह हिंदू रीति-रिवाज से विवाह, तिलक, मुंडन, बर्थडे हो या फिर मुस्लिम परंपरा के अनुसार निकाह और वलीमा—यह लॉन हर उत्सव के लिए उपयुक्त है। 2,000 लोगों की विशाल क्षमता वाला यह लॉन सिद्धार्थनगर के बीचों-बीच स्थित होने के कारण डुमरियागंज, इटवा, बढ़नी, शोहरतगढ़, बर्डपुर, नौगढ़, उसका और बांसी जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों से सीधा जुड़ा हुआ है।
शांति और सुकुन का बेजोड़ कॉम्बिनेशन
शहर की भीड़भाड़ से दूर बना यह लॉन उन लोगों के लिए पहली पसंद है जो सुकून के साथ अपने निजी पलों को सेलिब्रेट करना चाहते हैं। चारों तरफ फैली हरियाली और फूलों की क्यारियाँ उत्सव में आने वाले हर मेहमान को अपनी ओर सहज ही आकर्षित कर लेती हैं।
खान-पान: आपकी पसंद, लॉन का प्रबंधन
लॉन के मैनेजर अमित कुमार बताते हैं कि हमने ग्राहकों की सुविधा को सर्वोपरि रखा है। खान-पान को लेकर यहाँ दो तरह के विकल्प दिए जा रहे हैं:
प्रति प्लेट बुकिंग: आयोजक अपनी पसंद के मेन्यू के आधार पर ‘प्रति व्यक्ति – प्रति प्लेट’ के हिसाब से बुकिंग कर सकते हैं। इसमें खाने की पूरी गुणवत्ता और सर्विस की जिम्मेदारी लॉन प्रबंधन की होती है।
फ्लेक्सिबल बावर्ची सुविधा: यदि कोई अपना निजी बावर्ची लाना चाहता है, तो उसे भी पूरी छूट है। इसके अलावा लॉन के पास बेहतरीन बावर्ची उपलब्ध हैं, जो देशी और आधुनिक व्यंजनों में माहिर हैं।
वन-स्टॉप सॉल्यूशन: अमित कुमार का कहना है कि “एक बार बुकिंग के बाद बाहर से कोई भी सामान लाने की जरूरत नहीं है। टेंट, लाइट, बर्तन से लेकर सर्विस तक का सारा इंतजाम लॉन की तरफ से किया जाता है।
पता और संपर्क विवरण
यदि आप शहर की भीड़ भाड़ से एक दम अलग शांत वातावरण में अपनी खुशियों को यादगार बनाना चाहते हैं, तो आज ही संपर्क करें या साइट विजिट करें:
पता: शोहरतगढ़ से 6 कि मी दूर पकड़ी बाजार चौराहे से पीएनबी बैंक रोड से 200 मीटर आगे , पकड़ी बाजार , जनपद – सिद्धार्थनगर।
मोबाइल नंबर: 7985112279

