📅 Published on: April 15, 2026
प्रशासनिक सतर्कता और जन-सहयोग की मिसाल बना जन्मोत्सव; इदरीस राईनी और अन्य समाजसेवियों ने पिलाया पानी ,बढ़नी में चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने बांटा नाश्ता
निजाम अंसारी
बढ़नी,बांसी/सिद्धार्थनगर।** 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी, मोहाना, इटवा और डुमरियागंज सहित तमाम इलाकों में उल्लास का माहौल रहा। बांसी तहसील क्षेत्र के पूर्वी भाग से आए हजारों समर्थकों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली, पिकअप और डीजे के साथ जोरदार जुलूस निकाला। नीले वस्त्रों में सजे महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के नृत्य ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।
सुरक्षा के रहे कड़े पहरे, पुलिस की भूमिका सराहनिय
जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन ने अहम भूमिका निभाई। **सीओ सुबेन्द्र कुमार, प्रभारी निरीक्षक मृत्युंजय पाठक, निरीक्षक राम नारायण दुबे और उप निरीक्षक विजय नाथ यादव** के नेतृत्व में पुलिस टीम चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। पीस कमेटी की बैठकों का असर दिखा और जुलूस निर्धारित मार्गों—मंगल बाजार, आब्दी मोड़, बंधे वाला मार्ग और राप्ती पुल—से होते हुए शांतिपूर्वक गुजरा।
जगह-जगह हुआ स्वागत, इदरीस राईनी ने पिलाया पानी
जुलूस का स्वागत करने के लिए जगह-जगह सेवा शिविर लगाए गए थे। सुभाष चंद्र पार्क के पास नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इदरीस राईनी पटवारी द्वारा जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल जल की व्यवस्था की गई।
इदरीस राईनी ने कहा कि बाबा साहब का संविधान ही देश को जोड़ने वाला असली सूत्र है।
वहीं, रोडवेज पर **प्रमोद कुमार हिन्दू और हर गोविन्द साहू** तथा पेट्रोल पंप तिराहे पर समाजसेवी **अमय पांडेय** द्वारा पानी की व्यवस्था की गई।
आजाद चौक और सोनारी मोहल्ले में जुलूस का भव्य स्वागत हुआ और बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
सुनील अग्रहरि बोले- ‘अखंड भारत का सपना हुआ साकार
बढ़नी में कार्यक्रम के दौरान सुनील अग्रहरि ने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस तरह खुनियांव, इटवा, बांसी और लोटन के लोग एक साथ मिलकर खुशियां मना रहे हैं, यही बाबा साहब के सपनों का भारत है। उन्होंने समाज के हर वर्ग को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की अपील की। इस दौरान बढ़नी तिराहे पर बाबा साहब के चाहने वालों को नाश्ता बांटा गया।
इस विशाल आयोजन में चक्रधारी गौतम, जितेन्द्र कुमार, रवि कपूर, विरेंद्र कुमार, विजय बहादुर अंबेडकर, ओम प्रकाश, सुनील कुमार जाटव, विनोद कुमार, विरेंद्र प्रताप, सभासद अनुपमा सिंह दुबे सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक और समर्थक मौजूद रहे।