तुलसियापुर : फैसल एजुकेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा फल घोषित; मेडल और उपहार पाकर खिले बच्चों के चेहरे

गुरु जी की कलम से 

तुलसीयापुर, सिद्धार्थ नगर:

स्थानीय तुलसीयापुर चौराहा स्थित फैसल एजुकेशनल एकेडमी में बृहस्पतिवार को वार्षिक परीक्षा का परीक्षाफल बड़े ही हर्षोल्लास के साथ घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में ‘अंक पत्र वितरण समारोह’ का आयोजन किया गया, जिसमें मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल, ट्रॉफी और विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

सबीहा परवीन ने मारी बाजी 🥇

विद्यालय स्तर पर सबीहा परवीन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। वहीं जीशान खान द्वितीय और शफक तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा वार प्रथम आने वाले छात्रों में आवेश अहमद (कक्षा 8), जीशान खान (7), सबीहा परवीन (6), मनतशा (5), शफक (4), आमीन रजा (3), अर्चना (2) और इकरा (कक्षा 1) शामिल रहे।

प्रोत्साहन और उपहार 🎁

प्रधानाचार्य अब्दुल कय्यूम ने बताया कि बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए अंक पत्र के साथ-साथ पानी की बोतल, टिफिन और मेडल प्रदान किए गए। उन्होंने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नई शिक्षा नीति और ‘स्मार्ट लर्निंग’ के माध्यम से बच्चों को बेहतर भविष्य दिया जा रहा है।

इस दौरान हेडमास्टर राजकुमार, अजय पाठक, प्रेम चंद्र, बलराम चौधरी, नेहा गुप्ता, सायमा, किरन, सुधा त्रिपाठी, चांदनी, जूही त्रिपाठी, फरहाना, पूजा और मास्टर अखलाक खान सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।