सिद्धार्थनगर: 23 अप्रैल को गूंजेंगे बाबा साहब के विचार, राष्ट्रीय कवयित्री वंदना सिद्धार्थ का होगा भव्य आगमन
📅 Published on: April 20, 2026
निज़ाम अंसारी
सिद्धार्थनगर। भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में तहसील इटवा के सेमरा (बेलवा) स्थित मेजर ध्यानचंद खेल मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ‘एक शाम बाबा साहब के नाम’ विषयक इस विचार संगोष्ठी और सांस्कृतिक संध्या में देश की सुप्रसिद्ध बहुजन कवयित्री और गायिका वंदना सिद्धार्थ पहली बार जनपद सिद्धार्थनगर के मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
सोशल मीडिया पर अपने क्रांतिकारी विचारों और गीतों से युवाओं के बीच विशिष्ट पहचान बनाने वाली वंदना सिद्धार्थ इस कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहब के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाना और सांस्कृतिक माध्यम से सामाजिक चेतना जागृत करना है।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस वैचारिक एवं सांस्कृतिक समागम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी चौधरी अमर सिंह शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास भोला यादव द्वारा की जाएगी, जबकि कुशल संचालन एवं संरक्षण वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश मौर्य करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों की सूची में उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के प्रतिष्ठित अधिवक्ता और प्रबुद्ध वर्ग के नाम शामिल हैं:
अधिवक्तागण: कंचन मौर्य, प्रतिभा जी, सिद्धार्थ सिंह शाक्य, अरविंद जी, शिप्रा सिंह, सोनल चौरसिया, कंचन जी।
शिक्षा एवं पत्रकारिता: जर्नलिस्ट प्रतिमा मौर्य, प्रो. डॉ. हंसराज कुशवाहा, प्रो. डॉ. अरविंद मौर्य।
अन्य गणमान्य: पवन मौर्य एवं प्रतीक राय शर्मा।


