सिद्धार्थनगर: बूढ़ी राप्ती नदी में डूबे मेडिकल कॉलेज के दो छात्र, राजस्थान और बस्ती के थे निवासी देखें वीडियो

निजाम अंसारी

सिद्धार्थनगर। जनपद के जोगिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। योंगमाया मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए मेडिकल कॉलेज के चार छात्रों में से दो की डूबने से मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, मेडिकल कॉलेज के चारों छात्र सोमवार को जोगिया थाना क्षेत्र के योंगमाया मंदिर के पास बूढ़ी राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दो छात्र गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। किनारे पर नहा रहे उनके दो साथियों ने जब उन्हें डूबते देखा तो तत्काल चिल्लाकर आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद नदी से बाहर निकलकर 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को भी घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही जोगिया थानाप्रभारी व क्षेत्राधिकारी राहत एवं बचाव दल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों ने नदी में तलाश अभियान चलाते हुए दोनों छात्रों के शव नदी से निकाले। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।

ASP प्रशांत कुमार प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि नदी में नहाने गए चार मेडिकल छात्रों में से दो की डूबने से मृत्यु हो गई है। मृत छात्रों में मृतक सचिन और एक सत्यम नायक **राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले** का निवासी बताया जा रहा है, जबकि दूसरा **बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र** का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मृतकों के परिजनों को सूचित कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर नदियों में नहाने के दौरान बरती जाने वाली लापरवाही और सुरक्षा इंतजामों की कमी को उजागर किया है।