📅 Published on: May 1, 2026
लड़की किसी के भी परिवार की हो वह घर की मान प्रतिष्ठा परिवार का गर्व होती है बत्तियों के साथ छोटा सा भी हादसा पूरे परिवार को हिलाकर रख देता है पुलिस को खुद से अनुसंधान करने की जरूरत है क्योंकि ऐसे बहुत सारे मामले जनपद में होते रहते हैं जिनमें स्थानीय नागरिकों से कोई मदद नहीं मिल पाती है तो क्या और लोगों की लड़कियां पुलिस वापस नहीं ला पाती है।
Kapilvastupost
बढ़नी (सिद्धार्थनगर): ढेबरुआ थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बढ़नी में एक युवती के घर छोड़कर चले जाने का मामला अब पूरे मोहल्ले के लिए जी का जंजाल बन गया है। युवती के परिजनों द्वारा पड़ोसियों पर शक जताते हुए उन्हें डराने-धमकाने और पुलिस द्वारा बार-बार पूछताछ के नाम पर बुलाए जाने से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं।
क्या है पूरा मामला?
सूत्रों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले वार्ड की एक युवती अपने परिजनों से किसी बात पर नाराज होकर घर छोड़कर कहीं चली गई। परिजनों ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर मोहल्ले के कुछ लोगों को चौकी बुलाकर पूछताछ की।
रोजी-रोटी पर संकट और झूठे मुकदमों का डर
मोहल्ले के लोगों का कहना है कि युवती किस कारण से और कहां गई, इसकी जानकारी उसके माता-पिता को होनी चाहिए। इसमें पड़ोसियों का कोई हाथ नहीं है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा बार-बार थाने बुलाए जाने के कारण दिहाड़ी मजदूरों की मजदूरी छूट रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
धमकी का माहौल: आरोप है कि युवती के परिजन मोहल्ले वालों पर दबाव बना रहे हैं और उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं।
जांच पर सवाल: लोगों का तर्क है कि यदि परिजनों को किसी पर संदेह है, तो पुलिस को वैज्ञानिक साक्ष्यों और लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर युवती को ढूंढना चाहिए, न कि निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करना चाहिए।
डरे-सहमे मोहल्लेवासियों ने अब मीडिया के माध्यम से उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है ताकि उन्हें इस बेवजह के मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न से निजात मिल सके।