मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर प्रशासन: डीएम और एसपी ने भारी पुलिस बल के साथ बढ़नी कस्बे में किया पैदल गस्त

Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर, 22 जून 2026:
आगामी मोहर्रम त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सोमवार को जिलाधिकारी  शिवशरणप्पा जी एन* और पुलिस अधीक्षक **डॉ. अभिषेक महाजन* ने भारी पुलिस बल के साथ थाना ढेबरुआ के अंतर्गत कस्बा बढ़नी में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
**संवेदनशील इलाकों और ताजिया रूटों की हुई निगरानी**
सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच अधिकारियों ने बढ़नी कस्बा के मुख्य मार्गों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों और ताजिया जुलूस के निर्धारित रूटों पर मार्च किया। इस पैदल गस्त का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करना है।
**अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील**
गस्त के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने सभी से आगामी त्यौहार को आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाने की अपील की। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि: “किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
**मौके पर मौजूद रहे आला अधिकारी**
इस महत्वपूर्ण सुरक्षा गस्त के दौरान जिलाधिकारी और एसपी के साथ उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शोहरतगढ़ कर्मेंद्र कुमार , क्षेत्राधिकारी (सीओ) शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी एस ओ दुर्गा शंकर समेत स्थानीय थाने के भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।