📅 Published on: July 9, 2026
गुरु जी की कलम से
उस्का बाजार। उस्का बाजार थाना क्षेत्र के हथिवड़ताल गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में सोमवार की देर शाम मिले एक अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त हो गई है। बुधवार को उसकी पहचान उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर थाना क्षेत्र (शिवनगर चोरपानी) निवासी 30 वर्षीय कैलाश चंद्र के रूप में हुई।
फैक्ट्री से 4 किमी दूर कैसे पहुंचा, रहस्य बरकरार
पुलिस के अनुसार, कैलाश चंद्र पिछले लगभग चार महीने से उस्का थाना क्षेत्र के मधवापुर में समय माता स्थान के पास स्थित एक रबर फैक्ट्री में बतौर टेक्नीशियन काम कर रहा था। सोमवार को जब वह फैक्ट्री में नजर नहीं आया, तो साथ काम करने वाले कर्मचारियों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका फोन लगातार बंद आ रहा था।
इसके बाद सोमवार शाम को ही नदी में उसका शव उतराता हुआ मिला। फैक्ट्री से लगभग चार किलोमीटर दूर कैलाश चंद्र नदी तक कैसे और किन परिस्थितियों में पहुंचा, यह अभी तक पहेली बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।