देशभक्ति के तरानों से गूंजा बढ़नी: अभिषेक पाल की अगुवाई में निकली 12 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा
📅 Published on: August 14, 2026
Kapilvastupost
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भारत-नेपाल सीमा से सटे बढ़नी कस्बे और आसपास के क्षेत्रों में देशभक्ति का अभूतपूर्व जज्बा देखने को मिला। वरिष्ठ भा ज पा नेता अभिषेक पाल की अगुवाई में क्षेत्र में 12 किलोमीटर लंबी भव्य एवं ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे हजारों युवाओं और नागरिकों का हुजूम जिस रास्ते से भी गुजरा, पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।
12 किलोमीटर लंबे मार्ग पर राष्ट्रप्रेम का सैलाब
यह विशाल तिरंगा यात्रा तुलसियापुर से बढ़नी कस्बे के नेपाल बॉर्डर गेट पर प्रमुख मार्गों से होते हुए पहुंची। पूरे 12 किलोमीटर के यात्रा मार्ग के दौरान देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों ने लोगों में नया जोश भर दिया। यात्रा में शामिल युवाओं, स्थानीय व्यवसायियों और सम्मानित नागरिकों ने अनुशासन का परिचय देते हुए देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का सशक्त संदेश दिया।
जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत
12 किलोमीटर लंबे यात्रा मार्ग में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों द्वारा तिरंगा यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर युवाओं के उत्साह कावर्धन किया गया। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में निकली इस विशाल यात्रा ने क्षेत्रवासियों में राष्ट्रभक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार किया।
“तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे देश के स्वाभिमान, संप्रभुता और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है। आज की युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति में बढ़-चढ़कर अपना योगदान देना होगा।” — अभिषेक पाल, वरिष्ठ भा ज पा


