सिद्धार्थनगर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न: कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों में हुई ध्वजारोहण की धूम

Kapilvastupost

सिद्धार्थनगर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद सिद्धार्थनगर में चारों ओर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट, जनपद न्यायालय, विकास भवन, अस्पतालों तथा विभिन्न सरकारी एवं गैर-सरकारी शिक्षण संस्थानों में परम्परागत, सादगी और सौहार्दपूर्ण वातावरण के बीच राष्ट्रध्वज फहराया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में ध्वजारोहण व विचार गोष्ठी का आयोजन कलेक्ट्रेट परिसर में सुबह 8:00 बजे जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा ध्वजारोहण किया गया, जिसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित गोष्ठी में रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने अमर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। हमें अपने वीर सपूतों की कुर्बानियों से प्रेरणा लेकर ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एडीएम (वि/रा) गौरव श्रीवास्तव, एडीएम (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

जनपद न्यायालय में माननीय जनपद न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायालय परिसर में माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अजय कुमार श्रीवास्तव (तृतीय) की अध्यक्षता में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन हुआ।

उन्होंने सभी को बधाई देते हुए कहा कि न्यायपालिका का मुख्य दायित्व प्रत्येक नागरिक को निष्पक्ष व समयबद्ध न्याय उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम का संचालन प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र नाथ ने किया। इस दौरान समस्त न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी उपस्थित रहे।

दिव्यांग बच्चों, वृद्धजनों और मरीजों के बीच पहुंचे अधिकारी

बचपन डे केयर सेन्टर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं उनकी धर्मपत्नी डॉ. तनुश्रा टीआर ने महनगा नौगढ़ स्थित सेंटर में बच्चों को उपहार, खिलौने और चॉकलेट दिए। साथ ही परिसर में पौधरोपण किया।

अपना घर वृद्धाश्रम: वृद्धाश्रम में फल वितरित कर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया गया और उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी गई।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज: डुमरियागंज सांसद जगदम्बिका पाल एवं जिलाधिकारी ने इमरजेंसी और महिला/पुरुष वार्डों में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए।

विभिन्न शैक्षणिक, शासकीय एवं निजी संस्थानों में लहराया तिरंगा जनपद के विकास भवन में सीडीओ बलराम सिंह, पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में कुलपति, तथा समस्त तहसीलों, विकास खंडों और नगर निकायों में विभागाध्यक्षों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इसके अलावा जिले के प्रमुख निजी एवं शैक्षणिक संस्थानों में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया:

प्रमुख अस्पताल: जे जे हॉस्पिटल, अलसहारा हॉस्पिटल, साजिदा हॉस्पिटल , हसन हॉस्पिटल, डॉ अंसारी हॉस्पिटल और डॉ सुनीता जायसवाल मेमोरियल हॉस्पिटल।

पैरामेडिकल संस्थान: श्री राम बिलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल और चंद्रावती देवी इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरा मेडिकल।

शिक्षण संस्थान: गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल, शिवपति इंटर कॉलेज, सेंट थॉमस स्कूल, चौधरी सुभाष चंद इंटर कॉलेज, शकीरा स्कूल, फैसल पब्लिक स्कूल, बरसाती यादव इंटर कॉलेज, सेंट जूड स्कॉलर्स स्कूल, जे जे पब्लिक स्कूल, गांधी आदर्श इंटर कॉलेज और नगर पंचायत शोहरतगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।