📅 Published on: September 4, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष ओबैद खान ने नवल किशोर शर्मा को युवा प्रदेश अध्यक्ष तथा आतिफ मलिक को अधिवक्ता संघ, सिद्धार्थनगर का जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
ओबैद खान ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के हित में बेहतर कार्य करने की नई दिशा तैयार होगी।
उन्होंने कहा कि नवल किशोर शर्मा और आतिफ मलिक अपनी नई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की।
ओबैद खान ने कहा, “नवल किशोर शर्मा जी एवं आतिफ मलिक जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर ढेरों शुभकामनाएं एवं हार्दिक बधाई। ईश्वर से कामना है कि आप दोनों अपने दायित्वों में सफल हों और समाज एवं संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहें।”
इस अवसर पर उन्होंने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों के सफल कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए पुनः बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।