परसा : बीआरसी परसा के प्रांगण में बेसिक शिक्षा विभाग की रसोइयों के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान बढ़नी और इटवा क्षेत्र की लगभग छह सौ के करीब रसोइयों को विधायक विनय वर्मा द्वारा दीपावली की भेंट स्वरूप उपहार प्रदान किए गए।
इस दौरान विधायक विनय वर्मा ने कहा विद्यालयों में बच्चों के भोजन और उनके स्वास्थ्य की अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हमारी रसोइया बहनें निभाती हैं। उनका सम्मान करना पूरे समाज का नैतिक कर्तव्य है। बेसिक शिक्षा विभाग की इन रसोइयों के कड़े परिश्रम और समर्पण से ही हमारे नौनिहालों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिल पाता है। इसलिए हमने दीवाली के पावन अवसर पर इन्हें उपहार देकर इनके चेहरों पर थोड़ी सी खुशी लाने का प्रयास किया है।
वही रसोइया बहनों को संबोधित करते हुवे विधायक की पत्नी श्रीमती बबीता वर्मा ने कहा सोइया केवल विद्यालयों में खाना बनाने का कार्य नहीं करतीं, बल्कि वे एक मां की तरह बच्चों की सेहत का ख्याल रखती हैं। उनका यह सेवाभाव और परिश्रम हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। समाज के हर वर्ग का यह दायित्व है कि हम इनके योगदान को सराहें और इनका सम्मान करें। दीवाली की यह भेंट उनके अथक प्रयासों के प्रति हमारी एक छोटी सी कृतज्ञता है।”
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों और जनप्रतिनिधियों ने रसोइयों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों में बच्चों के मध્येाभोजन और स्वास्थ्य की जिम्मेदारी का निर्वहन करने वाली रसोइया समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
इस आयोजन के दौरान बीएसए शैलेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार, महेंद्र कुमार, आशुतोष कुमार सिंह, अजय वर्मा, अरविंद कुमार आर्य सहित तमाम शिक्षक संघ के नेता व गणमान्य जनप्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहे।