📅 Published on: November 25, 2026
निजाम अंसारी
सिद्धार्थनगर (डेस्क रिपोर्ट): जनपद सिद्धार्थनगर के कोतवाली ढेबरुआ क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई है। पीड़ित पति ने संबंधित थाने में प्रार्थना पत्र देकर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिक सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
प्राप्त प्रार्थना पत्र के अनुसार, जमुअरा (पोस्ट डेकहरी), थाना ढेबरुआ निवासी प्रार्थी पारस यादव पुत्र स्व. रामनरायन यादव ने बताया कि उनकी पत्नी प्रार्थी/प्रार्थीनी (प्राची) 24 नवंबर 2026 को सुबह करीब 5:00 बजे घर से चरगहवां घाट पर स्नान करने के लिए निकली थीं। इसी दौरान सेसरी रोड पर कल्लू चौहान के घर के सामने तेज रफ्तार मोटरसाइकिल संख्या UP55 AM 5563 के चालक कुलदीप साहू पुत्र रामनेवाज साहू (निवासी ग्राम डेकहरी बुजुर्ग) ने कथित रूप से गलत तरीके से टक्कर मार दी।
इस हादसे में महिला सड़क पर गिर पड़ीं और उन्हें प्राणघातक चोटें आईं। घटना को सेसरी निवासी संजय कुमार पुत्र दिलीप कुमार और सुशीला निषाद पुत्री सजनू निषाद ने देखा और तुरंत प्रार्थी को सूचना दी।
ग्रामीणों के सहयोग से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने 25 नवंबर 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली ढेबरुआ को प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले में एफआईआर दर्ज करने का अनुरोध किया है।