📅 Published on: November 25, 2026
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। जिले की डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के हथपरा गांव निवासी मोहम्मद इनाम ने खतौनी में नाम दर्ज न किए जाने को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। उन्होंने तहसील प्रशासन पर अपर जिलाधिकारी (एडीएम) के आदेश की अनदेखी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
मोहम्मद इनाम के मुताबिक, करीब आठ महीने पहले अपर जिलाधिकारी ने खतौनी में उनका नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद अब तक डुमरियागंज तहसील प्रशासन की ओर से आदेश का अनुपालन नहीं किया गया है। पीड़ित का आरोप है कि वे पिछले आठ महीनों से तहसील के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
लगातार हो रही देरी से परेशान होकर मोहम्मद इनाम ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने और संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन कराने की मांग की है।