निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इटवा में जनसभा को किया संबोधित
📅 Published on: January 11, 2023
निजाम अंसारी
इटवा 10 जनवरी दिन मंगलवार को मा०राष्ट्रीय अध्यक्ष निषाद पार्टी एवं कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) डॉ संजय कुमार निषाद जी ने आज जनपद सिद्धार्थनगर के इटवा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि निषाद पार्टी का 10संकल्प दिवस कार्यक्रम 13 जनवरी को गुरू गोरक्षनाथ जी पावन पवित्र भूमि पर होगा जिसको लेकर वह आज जनपद सिद्धार्थनगर की सम्मानित जनता और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने आये हैं।
श्री निषाद जी ने कहा कि निषाद पार्टी के संकल्प दिवस पर मा० मुख्यमंत्री जी बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में शिरकत करेगें। इस बाबत उन्होंने मा० मुख्यमंत्री जी से मुलाकात कर कार्यक्रम का आमंत्रण भी दिया है, मा० मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम की सफल होने की शुभकामनाएं के साथ ही कार्य्रकम में शिरकत करने की स्वीकृति भी प्रदान की है।
श्री निषाद जी ने बताया कि उन्होंने मा० मुख्यमंत्री जी से निषाद राज जयंती को भव्य एवं विशाल बनाने का भी आग्रह किया जाए जिस पर मा० मुख्यमंत्री जी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि निषाद राज जयंती भव्य बनाने के लिए बनाने के लिए भी ज़िम्मेदारी तय की जाएगी।
श्री निषाद जी ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभू श्री राम जी के आत्मबल सखा महाराजा गुह्य राज निषाद जी की मिलन स्थली व अद्भुत किले श्रृंगवेरपुर धाम को पर्यटक स्थल घोषित करने परसाथ ही भगवान श्री राम एवं महाराज गुह्य राज जी की गले लगी मूर्ति लगवाने को लेकर सरकार को धन्यवाद और आभार व्यक्त किया ।।


