📅 Published on: April 6, 2023
media man
बढ़नी। ढेबबरूआ थाना क्षेत्र के बढ़नी इटवा मार्ग पर बुधवार को देर रात दुधवानिया डीह के पास अज्ञात वाहन द्वारा एक मोटरसाइकिल चालक को ठोकर मार देने से 25 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर घायल अवस्था में लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना क्षेत्र के राजस्व ग्राम डढ़उल निवासी मृतक के पिता गोकुल प्रसाद ने बताया कि मुझको रात में करीब 11:00 बजे फोन आया कि आपके पुत्र की दुघर्टना हो गई है। जो कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी पर हैं। यह सुनकर पूरे घर में कोहराम मच गया, पूरा गांव मातम में बदल गया। मृतक के पिता ने बताया कि बढ़नी से दूधनिया डीह पर किसी कार्य बस रात में गया था|
वहा से लौटते वक्त घटना घटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचने के बाद वहां पर डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे की मौत हो चुकी है। पुलिस चौकी इंचार्ज बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक का नाम आलोक कुमार जो कि 25 वर्ष का था। मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा आगे विधिक कार्रवाई की जा रही है।