कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ कुल 14 लोग हुवे समाजवादी पार्टी में शामिल
📅 Published on: January 15, 2022
स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ शुक्रवार को पूर्व मंत्री डा.धर्म सिंह सैनी, विधायक भगवती प्रसाद सागर, विनय शाक्य, रोशनलाल वर्मा, डा. मुकेश वर्मा, ब्रजेश प्रजापति व चौधरी अमर सिंह, पूर्व मंत्री अयोध्या प्रसाद पाल, पूर्व मंत्री रामहेत भारती, पूर्व विधायक नीरज मौर्य, बलराम सैनी, राजेंद्र प्रसाद पटेल, विद्रोही धनपत राम मौर्य, बंशी पहाडिय़ा, अमर नाथ सिंह मौर्य, रामावतार सैनी, अली यूसुफ अली, आरके मौर्य, दामोदर मौर्य तथा बसपा प्रमुख मायावती के मुख्य सुरक्षा अधिकारी रहे पदम सिंह समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा की सहयोगी अपना दल-एस के सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ के विधायक चौधरी अमर सिंह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।
निज़ाम अंसारी
media reports
लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से मंगलवार को इस्तीफा देने वाले कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ डा.धर्म सिंह ने अपने समर्थकों के साथ शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ भाजपा से इस्तीफा देने वाले छह विधायक भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं।
ओबीसी वर्ग के कद्दावर नेता माने जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। उनके साथ पूर्व मंत्री डॉ.धर्म सिंह सैनी भी थे। इन सभी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने इस अवसर पर कहा कि आज भाजपा के खात्मे का शंखनाद बज गया है। भाजपा ने देश और प्रदेश की जनता को गुमराह कर उनकी आंखों में धूल झोंकी है और जनता का शोषण किया है। अब भाजपा का खात्मा करके उत्तर प्रदेश को भाजपा के शोषण से मुक्त कराना है। स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट कार्यालय में सैकड़ों समर्थक ढोल नगाड़ों के साथ मौजूद थे। यह सभी लोग जश्न मना रहे थे।


