डुमरियागंज – कांग्रेस जनों ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• पंडित कमलापति त्रिपाठी की मनाई जयंती

nizam ansari 

डुमरियागंज नगर पंचायत स्थित शिवम गेस्ट हाउस में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस जनों ने प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व• पंडित कमलापति त्रिपाठी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तत्पश्चात विचार गोष्ठी कर देश के प्रति उनके द्वारा किए गए योगदान को याद किया।

विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अपने जीवन के कई वर्ष जेल में बिताए आजादी मिलने के बाद संविधान सभा के सदस्य के रूप में जिम्मेदारी निभाई । और फिर केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में देश और प्रदेश की सेवा की आज उनकी जयंती के अवसर पर पूरा राष्ट्र उनको याद कर रहा है।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद तिवारी एवं डुमरियागंज नगर पंचायत के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अशोक गुप्ता ने कहा कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जी हिन्दी एवं संस्कृत के प्रखर विद्वान थे उन्होंने पत्रकार के रुप में भी देश सेवा की थी। और केन्द्रीय रेल मंत्री के रूप में देश में रेलवे का अदभुतपूर्व विकास किया। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष रियाज़ मनिहार, डुमरियागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चौबे, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव आसिफ रिज्वी, जिला सचिव तिलक राम चौहान, अकबर अली, रमेश चौहान, कलीम खान, विजय कुमार तिवारी, कैलाश मिश्रा, कल्लू अंसारी, प्रकाश कन्नौजिया, धर्मात्मा मिश्रा, अरमान कुरैशी, संजय वाल्मीकि, नरसिंह मिश्रा, रिंकू वरुण आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।