📅 Published on: September 9, 2023
kapilvastupost
आज आम आदमी पार्टी की मासिक समीक्षा बैठक जनपद सिद्धार्थनगर मुख्यालय के एक हॉल में की गई जिसमे पार्टी के संगठन के विस्तार के बारे में बताया गया, बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में इंजीनियर काजी इमरान लतीफ प्रदेश अध्यक्ष बौद्ध प्रांत वा विशिष्ट अतिथि बड़े भाई कुलदीप जायसवाल जिला प्रभारी प्रदेश सचिव उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि इमरान लतीफ़ ने कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुवे कहा कि पार्टी के अजेंडे पर चलते हुवे आम जनता की समस्याओं को लेकर हम आगे बढ़ते रहेंगे |आने वाले चुनावों के मद्दे नजर ज्यादा से ज्यादा कार्यकताओं को जोड़ने की जरूरत है | पूरे जनपद में बूथवार कार्यकर्ता तैयार करें उनके कार्यों का फीड बेक लेंने का भी काम करे |
बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट जलाल अहमद चौधरी के द्वारा की गई , बैठक में प्रमोद मिश्रा, देवेन्द्र नाथ अंबेडकर, प्रदेश सचिव, पशुपति प्रताप सिंह जिला महासचिव,कृष्ण गोपाल चौधरी जिला अध्यक्ष यूथ विंग्स, प्रदीप पांडे,मंगलेश दुबे, सुफियान मनिहार जिला उपाध्यक्ष, इमरान खान जिला सचिव, अब्दुर्रहमान खान मीडिया प्रभारी, शिवानी विश्वकर्मा महिला जिला अध्यक्ष,नागेश्वर दुबे, राम करन, सोमई राम, रावी रिजवी, आनंद उपाध्याय वा सभी विधानसभाओं से आए सैकड़ो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।