सिद्धार्थ नगर – 21 सितम्बर को पुरानी पेंशन बहाली हेतु ज्ञापन देंगे शिक्षक कर्मचारी

गुरूजी की कलम से 

सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशबके क्रम में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच द्वारा पुरानी पेंशन की मांग को लेकर 21 सितंबर गुरुवार को दिन में दो बजे जिले के सभी शिक्षक कर्मचारी, जिला अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को को सम्बोधित ज्ञापन देंगे।

पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने बताया कि राज्य और केंद्र के सभी कर्मचारी और शिक्षक संगठनों का एक संयुक्त मंच, पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय संयुक्त मंच है।

जिसके तत्वाधान में देश के कोने कोने से आए शिक्षक कर्मचारियों ने बीते 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में महारैली करके पुरानी पेंशन बहाली का जोरदार आवाज बुलंद की थी, तथा अक्टूबर तक प्रत्येक 21 तारीख को जिला मुख्यालयों पर जिला अधिकारी के माध्यम से पुरानी पेंशन बहाली के लिए धरना प्रदर्शन और ज्ञापन देने के निर्णय लिया गया था।

उसी के क्रम में 21 सितंबर गुरुवार को सभी शिक्षक कर्मचारी विकास भवन पर दो बजे दिन में एकत्रित होंगे वहां से जुलूस की शक्ल में जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर धरना प्रर्दशन के उपरांत ज्ञापन देंगे।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह, मंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र यादव, मंत्री अतुल मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, महामंत्री कलीमुल्लाह ने संयुक्त रूप से सभी शिक्षक कर्मचारियों को 21 सितंबर गुरुवार को दो बजे विकास भवन में पहुंचने की अपील की है।