📅 Published on: October 1, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। देश व्यापी अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के क्रम में रविवार को बर्डपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय बर्डपुर प्रथम के परिसर में मानव सेवा संस्थान सेवा के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता, काउंसलर, सुनीता कुमारी, विद्यालय इंचार्ज आशीष चौधरी, शिक्षिका निशी श्रीवास्तव, सलिनी बाजपेयी, अनीता पाण्डेय, ध्यान चन्द्र ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश दिया तथा विद्यालय के बच्चों के साथ रैली निकाल कर नगर वाशियो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मानव सेवा संस्थान के जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हम सभी लोगो को श्रम दान करना चाहिए। उन्होंने कहा की सभी को आज एक घण्टा श्रम अवश्य करना चाहिए। सभी लोग अपने घर के आस पास एव विद्यालय परिसर की साफ सफाई रखे।