📅 Published on: November 14, 2023
👍बाल दिवस पर सेवा द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
👍 बच्चों को शील्ड मेडल देकर किया गया प्रोत्साहित
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर। मानव सेवा संस्थान ‘सेवा’ गोरखपुर की शाखा ककरहवा द्वारा मंगलवार को बाल दिवस कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज ककरहवा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक श्याम धनी रही ने कहा कि मानव तस्करी की रोकथाम एव बच्चो को उनका अधिकार दिलाने ले लिये सकारात्मक कार्य करना बहुत ही पुनीत कार्य है।
मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा हमारे जनपद में 30 गावों में वैकल्पिक शिक्षा का संचालन किया जाना बहुत ही सराहनीय कार्य है, जिसका लाभ ड्राप आउट बच्चों को मिल रहा है।
मानव सेवा संस्थान के लोग बच्चो को मानव तस्करी से बचाव करने के साथ साथ उनके अधिकारों के लिये तथा उनको अच्छा माहौल देने का लगातार कार्य कर रहे हैं।
आज इस बाल दिवस कार्यक्रम में आये सभी गावों के बच्चे जो अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं, इससे यह पता चल रहा है की मानव सेवा संस्थान बाल अधिकारो के लिए जागरूक करने के साथ साथ उन्हें संस्कृति से भी जुड़ाव कराते हैं।
उन्होंने कहा कि बाल दिवस के अवसर पर बच्चो को प्रोत्साहित करने से बच्चों का हौसला बढ़ता है, बच्चे ही देश के भविष्य है। इसलिये उन्हें उनका अधिकार मिलना चाहिए।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दिलीप पाण्डेय ने कहा कि पूरे जिले में मानव सेवा संस्थान सेवा द्वारा बच्चों के हित के लिए कार्य किया जा रहा है, जिससे बच्चे सुरक्षित तो होते ही है साथ ही बच्चो को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वैकल्पिक शिक्षा केंद्रों के माध्यम से शिक्षित किया जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रबंधक समून एवं संचालन जिला समन्वयक जय प्रकाश गुप्ता ने किया।
कार्यक्रम में दसों गाव के बाल पंचायत के बच्चो द्वारा स्वागत गीत, नुक्कड़ नाटक, दौड़, कबड्डी, डिबेड, भाषण, कविता, इत्यादि खेल खुद कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के प्रतिभागी बच्चों को मुख्य अतिथि सदर विधायक के हाथों शील्ड, मेडल, कॉपी, पेन, प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें प्रोत्साहित भी किया गया।
इस अवसर पर, थानाध्यक्ष मोहाना जीवन त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज ककरहवा बृजेश सिंह, अम्बरीश जायसवाल, स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमन जायसवाल, व्यवसायी आकाश शुक्ला, शिक्षक रामसेवक, सुमित यादव, रवि वर्मा, मानव सेवा संस्थान के शशि गुप्ता, सुनीता कुमारी, बृजलाल यादव,
अंजनी गुप्ता, अखिलेश कुमार, नीलू देवी, प्रियंका चौधरी, लवकुश मौर्या, ज्योति वर्मा, जगदीश चौरसिया, अक्षय कुमार, राजकुमार यादव, सुमन, पप्पू वर्मा, बीपी गुप्ता, अंजनी, अनूपा, गोविन्द, सहित समस्त वलन्टियर्स, एजुकेटर्स एवं गांवों के बच्चे व ग्रामीण भारी संख्या में मौजूद रहे।