सिद्धार्थनगर – महिला कल्याण विभाग द्वारा वन स्टॉप सेंटर के प्रांगण में दहेज प्रतिषेध दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

kapilvastupost 

सिद्धार्थनगर – महिला कल्याण विभाग सिद्धार्थनगर द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल की अध्यक्षता एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा संजीव राय, एस०पी० अग्रवाल की उपस्थिति में वन स्टॉप सेंटर के प्रांगण में दहेज प्रतिषेध दिवस मनाया गया।

दहेज प्रतिषेध दिवस का आयोजन दिनांक 25 नवंबर से 27 नवंबर 2023 तक किया जाएगा जिसके माध्यम से महिलाओं अभिभावकों एवं बेटियों को दहेज के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर जगदंबिका पाल ने उपस्थित महिलाओ, बेटियो को संबोधित करते हुए कहा की दहेज एक कुप्रथा है। हमें इससे ऊपर उठकर दहेज लेना एवं देना दोनों को खत्म करने की आवश्यकता है।

भारत सरकार /प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन, शिक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है जिसका परिणाम है कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों से आगे हैं। सांसद ने कहा कि हमें लिंग भेद नहीं करना चाहिए बेटियों को भी अच्छी शिक्षा देकर उनको सशक्त व स्वावलंबी बनाएं जिससे वह अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होगी।

उन्होंने कहा कि दहेज लेना तथा देना दोनों कानूनी अपराध है आज हमें संकल्प लेना चाहिए की हम अपनी बेटियों एवं बेटों की शादी बिना दहेज के करेंगे। इसमें बेटियों को भी आगे आना चाहिए जिससे दहेज प्रथा को खत्म किया जा सके।

माननीय प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा संजीव राय एवं एसपी अग्रवाल ने भी दहेज प्रथा को खत्म करने तथा बिना दहेज के शादी करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि दहेज की कुप्रथा को खत्म करने की आवश्यकता है। दहेज लेना व देना दोनों कानूनी अपराध है। बच्चियों को अच्छी शिक्षा प्रदान कर उनको सशक्त व स्वावलंबी बनाएं।

दहेज के प्रति अन्य लोगों को भी जागरूक करें यदि लोगों द्वारा ऐसा किया जाएगा तो दहेज कुप्रथा धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। उपस्थित लोगों को दहेज निषेध अधिनियम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र कुमार बाजपेई, महिला थानाध्यक्ष शाइस्ता, सदस्य बाल कल्याण समिति वीरेंद्र मिश्रा, वरिष्ठ सहायक तनवीर अहमद, संरक्षण अधिकारी विवेक मालवीय, विधि सह परवीक्षा अधिकारी अजीत कुमार, अविनाश कुमार सिंह, अपर्णा विश्वास,साधना पाण्डेय , आंगनबाड़ी कार्यकत्री आदि की उपस्थिति रही।

error: Content is protected !!
Open chat
Join Kapil Vastu Post