📅 Published on: December 28, 2023
Kapilvastupost
सिद्धार्थनगर : शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रस्ताव को प्रशासन ने संज्ञान में लिया है। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने बुधवार को पीडब्लूडी को पत्र लिखा।
शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की तीन सड़क के मरम्मत कराने के लिए निर्देशित किया है।
शोहरतगढ़ विधायक ने प्रशासन को अवगत कराया था कि क्षेत्र की ग्रामीण सड़कों की स्थिति जर्जर है। अधिकांश सड़क क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इस पर राहगीरों को आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
सीडीओ ने इसे संज्ञान में लेने के बाद बड़की मंझरिया-मंझरिया मुख्य मार्ग तक 800 मीटर व शोहरतगढ़- खुनुवा मार्ग से बगहवा चौराहा से करीब एक किमी तक ग्राम पंचायत अठकोनिया की क्षतिग्रस्त सड़क का मरम्मत कार्य कराने के लिए कहा है।
शोहरतगढ़ विधायक ने कहा कि में सीडीओ ने समस्या को संज्ञान में लिया है। मार्ग के मरम्मत कराने के लिएपीडब्लूडी को लिखा है।