📅 Published on: December 29, 2023
Kapilvastupost
पुलिस चौकी बढ़नी के प्रांगण में ढेबरूआ थानाध्यक्ष शशांक सिंह द्वारा, गेस्ट हाउस, होटल, सराय, ढाबा मालिकों के साथ की गयी गोष्ठी कर उन्हें सुरक्षा के दृष्टिगत सीसी कैमरा लगवाने हेतु निर्देशित किया गया।
बुधवार को बढ़नी क्षेत्र में चलने वाले गेस्ट हाउस, ढाबा , होटल आदि संचालकों को निर्देशित करते हुए थानाध्यक्ष ढेबरुआ शशांक सिंह ने कहा कि गेस्ट हाउस में प्रतिदिन ठहरने वाले आगंतुकों के बारे में रजिस्टर में पूर्ण रूप से उल्लेख किया जाय तथा उपस्थित सभी लोगों से सुरक्षा की दृष्टि से सीसी कैमरा लगवाने के लिए निर्देशित किया ताकि हरेक आने जाने वाले व्यक्तियों और संदिग्धों की आवश्यकता पड़ने पर पड़ताल की जा सके।