इटवा – भीषण ठंडक से बचाव के लिए सेवा हॉस्पिटल के प्रबंधक ने गरीबों बुजुर्गों में बांटे कंबल

Kapilvastupost

भीषण सर्दी का आगाज हो चुका है और हमारे देश में एक तबका ऐसा भी है जिसके पास ठंड से बचने के पर्याप्त साधन नहीं है इसको देखते हुए आज जिले के इटवा स्थित सेवा हॉस्पिटल के प्रबंधक राकेश यादव व उनकी टीम द्वारा इटवा के खड़सरी व मधवापुर कला में सैकड़ो गरीबों तथा बेसहारों में कंबल वितरित किया गए।

कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे।मीडिया से बात करते हुए डॉक्टर राकेश यादव ने बताया कि हर वर्ष कि भांति हम और हमारी टीम द्वारा जरूरत मंदो में कंबल वितरित किया गया है।हम और हमारी टीम बाढ़ के दिनों में बाढ़ पीड़ितों में बाढ़ राहत किट भी वितरित करते हैं उन्होंने ने आगे बताया कि इस काम को करने से हमको काफी खुशी मिलती है।

बाईट,,,राकेश यादव,,,प्रबंधक सेवा हॉस्पिटल इटवा।