इटवा – योगी राज में दबंग कर रहे अवैध कब्जा कोर्ट का आदेश लेकर घूम रहा पीड़ित प्रशासन मौन

Kapilvastupost

जनपद सिद्धार्थ नगर के तहसील इटवा के जिम्मेदार लगता है दूसरा देवरिया कांड करवाने के फिराक में हैं दबंगों द्वारा दूसरे की जमीन पर बलपूर्वक निर्माण किया जा रहा है। मगर प्रशासन आंखे बंद करके बैठा है।वही पीड़ित व्यक्ति कानून पर भरोसा रखकर न्याय के लिए दर दर भटकने को मजबूर है।

आप को बतादें कि नगर पंचायत इटवा में तहसील गेट से मात्र 200 मीटर की दूरी पर अवैध निर्माण कार्य हो रहा है आश्चर्य है कि उपजिलाधिकारी इटवा को निर्माण कार्य होता नही दिखाई दे रहा है जब की पीड़ित न्यायालय के आदेश की प्रति लेकर कभी पुलिस क्षेत्राधिकारी के पास तो कभी तहसीलदार इटवा के पास दौड़ लगा रहा है।

मगर जिम्मेदार की चुप्पी अवैध निर्माण को बढ़ावा दे रही है।

जबकि दूसरा पक्ष निर्माण करते हुए साफ देखा जा सकता है सवाल है अगर लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ा तो जिम्मेदार कौन होगा।

बाईट-पीड़ित मुबारक अली