📅 Published on: January 28, 2024
Kapilvastupost
सिद्दार्थनगर डुमरियागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने गांव के एक व्यक्ति परछेड़खानी का आरोप लगया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को डुमरियागंज पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित महिला ने डुमरियागंज पुलिस को दिए अपने तहरीर में बताया है कि बुधवार को सुबह करीब नौ बजे शौंच के लिए गई थी।कुहरा अधिक होने के कारण पहले से घात लगाए बैठा गांव का एक व्यक्ति ने हमारा हाथ पकड़ कर खींच कर छेड़खानी करने लगा।किसी तरह जान बचाकर भागी और पूरा घटना आरोपी के घर आकर उसके माता को बताने लगी,जिसपर उसके घर की महिलाएं हमारे साथ मारपीट करने लगी।
पीड़िता ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र दी गई मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि महिला व आरोपी दोनों के तरफ से तहरीर मिली है,दोनो बीच आपसी विवाद है,जांच की जा रही है।