बढ़नी – बरसाती यादव इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर बच्चों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ने लोगों के अंदर भरा देश भक्ति का जोश

Kapilvastupost

शुक्रवार को हुवे गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान बढ़नी क्षेत्र के पथरदेइय्या स्थित बरसती इंटर कॉलेज में शानदार ढंग से ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया।

झंडारोहण के पश्चात स्कूल की छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत के साथ ही एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किए रखा । कॉलेज प्रशासन की तरफ से मीडिया कर्मियों प्रबुद्ध जनों का बैज लगाकर समानित किया गया।

विद्द्यालय के बच्चों ने एक दर्जन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जनता का मन मोह लिया रास्ट्रीय गीत के साथ जय घोष ,सरस्वती बन्दना ,स्वागत गीत ,देश भक्ति गीत ,गीत संगीत ,बसंत गीत के साथ भारतीय समाज की कोढ़ कहे जाने वाले दहेज़ प्रथा और बेटी बचाओ पर समाज की आंखें खोल देने वाला नाटक प्रस्तुत कर वाह वाही बटोरी |

समारोह के दौरान ग्राम प्रधान पचउद आशुतोष पांडेय ने छात्रों को संबोधित करते हुवे कहा कि छात्र जीवन एक स्वर्णिम युग की तरह होता है यह बहुत कीमती समय होता है हमारे जीवन में समय का सदुपयोग करें और पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है यदि आपने इस कीमती समय का सदुपयोग नहीं किया तो पढ़ाई के बाद जब नौकरी में जायेंगे या व्यापार करेंगे कुछ अलग करना चाहेंगे तो आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा अगर जीवन आसान करना चाहते हैं तो खेलने के साथ पढ़ाई पर ध्यान दें|

इस दौरान सहयक अध्यापक विस्वकर्मा जी ने अपनी कविताओं शेर व नजम के माध्यम से परिवार समाज और देश की परिस्थितियों पर जोर दार प्रहार किया उन्होंने कहा कि  ऐसा माहोल बनाओ कि फसादाद न हो हमने जो कल तक गुजारे है वो हालात न हो ये फसादाद तरक्की नही नहीं होने देते, कच्ची दीवार को पक्की नहीं होने देते। बच्चे डर-2 के स्कूलों में कदम रखते हैं। अपने बस्ते में कलम की जगह बम रखते हैं।

ऐसे माहोल में ये मुल्क तो मर जायेगा फिर गरीबी के समन्दर में उतर जायेगा अपने बच्चों की तबाही के सबब हम होंगे | इनके खुशियों के लिए कहरो गजब हम होंगे अपने बच्चों को तबाही से बचाने के लिए फिर इस मुल्क को जन्नत सा बनाने के लिए आओ हम अपनी मोहब्बत से उजाला करदें , आज मुँह देश के गद्‌दारों का काला कर दें |

विद्द्यालय के प्रबंधक राम सूरत ने अपने संबोधन में आये हुवे अतिथियों का स्वागत करते हुवे कहा कि आज गणतंत्र दिवस का यह 75 वां वर्ष हमारे विद्यालय के लिए दोगुनी ख़ुशी लेकर आया है आज मुझे घोषणा करते हुवे बहुत ख़ुशी हो रही कि आज से ही विद्द्यालय में कंप्यूटर लैब का उदघाटन हुवा है पचीस कंप्यूटर और तीस सी सी टी वी कैमरे के माध्यम से हम आपके सहयोग से इन्फ्रा स्ट्रक्चर और आई टी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं हम बेहतर शिक्षण व्यवस्था के दम पर क्षेत्रीय जनता के सहयोग से पिछले बीस वर्षों में विद्द्यालय ने खूब नाम कमाया है विद्द्यालय में लगभग दो हजार छात्र छात्राएं अध्यनरत है हमारी यही कोशिश है कि हम क्षेत्र की जनता को अच्छी शिक्षा देकर उनकी सेवा करें |

इस दौरान राम सूरत यादव , राम मूरत यादव , विद्यालय के फाउंडर बरसाती यादव , आशुतोष पाण्डेय , राजू शाही , टीचर्स स्टाफ सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे |